नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने एक सनसनीखेज खुलासा किया है। प्रतिबंधित संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) ने केरल में 950 लोगों की ‘हिट लिस्ट’ तैयार की थी। इस लिस्ट में एक रिटायर्ड जिला जज समेत कई समुदायों के लोग शामिल हैं। यह जानकारी NIA ने 2022 में RSS नेता श्रीनिवासन की हत्या मामले की सुनवाई के दौरान अदालत में पेश की। जांच में 500+ नामों वाले दस्तावेज, हथियार ट्रेनिंग के सबूत और ‘इंडिया 2047 प्लान’ जैसे साक्ष्य मिले, जिसमें देश में इस्लामिक शासन की साजिश का

जिक्र है। NIA ने बताया कि PFI कैडरों को फिजिकल और हथियारों की ट्रेनिंग दे रहा था। एजेंसी के पास वॉयस क्लिप्स और गवाहों के बयान भी हैं। चार आरोपियों की जमानत याचिका खारिज कर दी गई है। इस खुलासे के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं।

