लखनऊ में CM योगी ने मनाया ‘संविधान हत्या दिवस’ |

लखनऊ में CM योगी ने मनाया ‘संविधान हत्या दिवस’ |

ख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 25 जून को आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ पर लखनऊ में आयोजित ‘संविधान हत्या दिवस 2025’ कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आपातकाल लोकतंत्र के इतिहास का सबसे काला अध्याय था, जिसे देश कभी नहीं भूल सकता। CM योगी ने युवाओं से इस दौर को समझने और लोकतंत्र की रक्षा के लिए सजग रहने की अपील की।

उन्होंने कहा, “25 जून 1975 को सत्ता के लालच में संविधान और नागरिक अधिकारों की निर्ममता से हत्या की गई थी। यह दिन सिर्फ स्मरण का नहीं, संकल्प का भी दिन है कि फिर कभी ऐसा न हो।” कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता, छात्र, और समाजसेवी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य जनता को जागरूक करना और लोकतंत्र की महत्ता को रेखांकित करना था।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *