ड्रग केस में बिक्रम मजीठिया गिरफ्तार, सियासी घमासान | 

ड्रग केस में बिक्रम मजीठिया गिरफ्तार, सियासी घमासान | 

पंजाब के पूर्व मंत्री और अकाली दल नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को विजिलेंस टीम ने ड्रग मनी और आय से अधिक संपत्ति के मामले में गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी से पहले चंडीगढ़ समेत पंजाब के 25 ठिकानों पर छापेमारी की गई, जिनमें अमृतसर की 9 जगहें शामिल हैं। पंजाब सरकार के मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने बताया कि यह मामला पिछली अकाली-भाजपा सरकार के दौरान शुरू हुआ था, जब कई ड्रग तस्करों ने मजीठिया के खिलाफ बयान दिए थे, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

गिरफ्तारी से पहले मजीठिया ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा कर पंजाब सरकार पर निशाना साधा। वहीं उनकी पत्नी और विधायक गनीव कौर मजीठिया ने आरोप लगाया कि टीम ने बिना वारंट दिखाए उनके घर में घुसकर तलाशी ली। इस मामले ने पंजाब की राजनीति में हलचल मचा दी है और अकाली दल ने इसे राजनीतिक प्रतिशोध बताया है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *