PM-राष्ट्रपति ने दी शुभांशु को बधाई, अंतरिक्ष में नया इतिहास |

PM-राष्ट्रपति ने दी शुभांशु को बधाई, अंतरिक्ष में नया इतिहास |

Axiom-04 मिशन के तहत अंतरिक्ष में गए भारतीय वायु सेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को देशभर से शुभकामनाएं मिल रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने X पर लिखा— “भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन की ओर बढ़ते पहले भारतीय बनने की राह पर हैं। वे 1.4 अरब भारतीयों की उम्मीदें और आकांक्षाएं लेकर गए हैं।

उन्हें और उनके साथियों को ढेरों शुभकामनाएं।” राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भी अपने संदेश में कहा— “शुभांशु ने भारत के लिए अंतरिक्ष में नया मील का पत्थर स्थापित किया है। यह मिशन दर्शाता है कि ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ सिर्फ विचार नहीं, बल्कि सच्चाई है।” ISRO और NASA के साझा मिशन में शामिल शुभांशु Ax-04 के ज़रिए वैज्ञानिक प्रयोगों में हिस्सा लेंगे। 1984 के बाद अंतरिक्ष में जाने वाले पहले भारतीय बनकर उन्होंने देश को गौरवांवित किया है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *