दिनांक 24.06.2025 को दुरभाष के माध्यम से गुप्त सूचना के आधार पर पश्चिम बंगाल के निवासी नबीरुल शेख ग्राम संतोषपुर एवं गुधा शेख ग्राम राजग्राम दोनों थाना मुरारोई जिला विरभूम पश्चिम बंगाल के द्वारा आसनसोल निवासी इमरान शेख के पास से अवैध रूप से विस्फोटक पदार्थ खरीदकर गोपालपुर से बिशनपुर की रोड होते हुए पाकुड़ की ओर आ रहा था।

इस संबंध में मालपहाड़ी पुलिस द्वारा छापामारी कर 1148 पीस जिलेटिन को बरामद किया गया जिस संबंध में पाकुड़ मालपहाड़ी कांड संख्या 182/25 दर्ज किया गया। हालांकि इस बाबत कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। उक्त आशय की जानकारी थाना प्रभारी ने दी

