पाकुड़ स्कूल में तीसरी बार चोरी, सुरक्षा इंतजाम नदारद

पाकुड़ स्कूल में तीसरी बार चोरी, सुरक्षा इंतजाम नदारद


ज़िला मुख्यालय स्थित धनुषपूजा मध्य मे मीड डे मील में बनने वाले भोजन को खाने के लिए बच्चे अपने अपने घर से थाली लेकर आते हैं। जो बच्चे थाली नहीं ला पाते हैं उनको पत्तल के दोने में खाना परोस कर दिया जाता है। इस बाबत विद्यालय के प्रधानाध्यापिका सावित्री सोरेन ने बताया कि इस विद्यालय में भोजन बनाने के सामान, थाली एवं आई सी टी के सामान की चोरी हो गई है जिसकी सूचना विद्यालय प्रशासन के द्वारा वरीय पदाधिकारी व नगर थाने में दे दी गई है लेकिन कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं हो पाई है। इस बाबत जिला शिक्षक अधीक्षक नयन कुमार ने दूरभाष पर बताया कि चोरी के अनुसंधान का मामला नगर थाना के अधीन आता है। इधर विद्यालय के प्रधानाध्यापिका ने बताया कि विद्यालय में रात्रि प्रहरी नहीं है। विद्यालय में अब तक कुल तीन बार चोरी हो चुकी है जिसमें आइ सी टी व रसोई के सामान चोरी चली गई थी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *