उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तर प्रदेश के वाराणसी दौरे पर हैं, जहां उन्होंने मध्य क्षेत्रीय परिषद की 25वीं बैठक में हिस्सा लिया। इस बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कर रहे हैं। बैठक से पहले सीएम धामी ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की और उन्हें चारधाम का प्रसाद भेंट किया। धामी ने बैठक में सीमाओं की सुरक्षा, आपदा प्रबंधन, स्वास्थ्य, पर्यटन और अंतरराज्यीय समन्वय जैसे विषयों पर चर्चा की बात कही। वाराणसी प्रवास के दौरान उन्होंने काशी

विश्वनाथ मंदिर और काल भैरव मंदिर में भी दर्शन-पूजन किया और प्रदेशवासियों की सुख-शांति की कामना की। धामी ने मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव और छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय से भी मुलाकात कर समसामयिक मुद्दों पर चर्चा की। बैठक में उत्तराखंड के हितों को मजबूती से उठाने का आश्वासन दिया गया।

