राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजप्रताप यादव अब हवाई जहाज़ उड़ाते नजर आएंगे। उड़ान प्रशिक्षण निदेशालय ने उन्हें वाणिज्यिक पायलट लाइसेंस (CPL) कोर्स में दाखिले की अनुमति दे दी है। तेजप्रताप ने 2023-24 सत्र के लिए इंटरव्यू पास किया था और चयनित उम्मीदवारों की सूची में उनका नाम पांचवें स्थान पर है। वे सामान्य वर्ग से चयनित हुए हैं और अब औपचारिक रूप से कोर्स में दाखिला लेकर पायलट बनने के अपने सपने को साकार करेंगे। इस कोर्स में कुल 20 सीटें थीं, जिनमें से 18

उम्मीदवारों का चयन हुआ है। कुछ दिन पहले तेजप्रताप ने सोशल मीडिया पर पायलट की वर्दी में एक वीडियो साझा किया था, जिसमें वे विमान में बैठते नजर आ रहे थे। हालांकि वे अकसर विवादों में रहते हैं, लेकिन इस बार उनकी चर्चा एक नए और सकारात्मक कारण से हो रही है।

