
इजरायल और ईरान के बीच जारी तनाव के बीच भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन सिंधु’ के तहत तीसरी उड़ान में 268 भारतीय नागरिक सकुशल स्वदेश लौट आए। इन नागरिकों में बड़ी संख्या में कामकाजी लोग और छात्र शामिल हैं। जैसे ही विमान भारत की ज़मीन पर उतरा, वहां मौजूद भारतीय नागरिकों ने भारत सरकार और ऑपरेशन सिंधु के लिए तहे दिल से धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि हम कश्मीरी छात्र नहीं हैं, जो बस या फ्लाइट के टिकट की शिकायत करें – हमें सिर्फ सुरक्षित वापसी चाहिए थी और वो हमें मिल गई। लौटने वाले यात्रियों ने विदेश मंत्रालय और दूतावास के अधिकारियों का भी आभार जताया और कहा कि यह अभियान भारत की वैश्विक ताकत और नागरिकों की चिंता करने वाले नेतृत्व का उदाहरण है।

