
आरजे महवश, जो इन दिनों क्रिकेटर युजवेंद्र चहल संग अपने अफेयर को लेकर सुर्खियों में हैं, हाल ही में एक फैशन ऊप्स मोमेंट का शिकार हो गईं। एक इवेंट में येलो फ्लोरल शॉर्ट ड्रेस में पहुंचीं महवश बेहद गॉर्जियस लग रही थीं, लेकिन ड्रेस से प्राइस टैग हटाना भूल गईं। पैपराजी की नज़र इस पर पड़ी और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद सोशल मीडिया यूज़र्स ने मज़ाक उड़ाना शुरू कर दिया। किसी ने कहा, “शायद लौटानी है ड्रेस”, तो किसी ने तंज कसा, “एक्सचेंज करना है शायद!” इससे पहले भी ट्रोलिंग पर आरजे महवश ने करारा जवाब दिया था कि वो चहल की वजह से नहीं, बल्कि अपनी मेहनत से इंडस्ट्री में नाम कमा रही हैं। वे एक वेब सीरीज़ में भी नज़र आ चुकी हैं।

