हिमाचल प्रदेश के लोकप्रिय पर्यटन स्थल मनाली में हरियाणा से घूमने आई एक फैमिली के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, स्कूटी रास्ते से हटाने को लेकर विवाद हुआ, जो देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गया। परिवार ने आरोप लगाया कि कुछ स्थानीय लोगों ने उन्हें बेरहमी से पीटा। झगड़े में महिला सदस्य भी घायल हुईं।

पूरी घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिससे लोगों में रोष है। मनाली पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है और जांच शुरू कर दी है। पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि दोषियों को जल्द ही पहचान कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

