आज झारखंड की निकम्मी और जनविरोधी सरकार के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी द्वारा एक विशाल आक्रोश प्रदर्शन आयोजित किया गया। यह प्रदर्शन धनबाद के लोकप्रिय सांसद माननीय श्री ढूल्लू महतो जी एवं बाघमारा के जनप्रिय विधायक माननीय श्री शत्रुघ्न महतो जी के सशक्त नेतृत्व में किया गया, जिसमें क्षेत्र की जनता ने भारी संख्या में भाग लेकर सरकार की विफलताओं के खिलाफ अपना आक्रोश प्रकट किया। इस जनांदोलन में भाजपा लोयाबाद मंडल अध्यक्ष श्री दिनेश रवानी जी ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कराई। दिनेश रवानी जी ने कहा कि अब जनता झूठे वादों से थक चुकी है और परिवर्तन

चाहती है। उन्होंने राज्य सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि झारखंड की जनता को उनके अधिकारों से वंचित किया जा रहा है, जिसका जवाब जनता आगामी चुनाव में देगी। इस विरोध प्रदर्शन के माध्यम से यह संदेश स्पष्ट रूप से कहा गया कि अब जनता चुप बैठने वाली नहीं है। जब-जब सरकार जनहित से मुंह मोड़ेगी, तब-तब भाजपा और उसके समर्पित कार्यकर्ता जनता के साथ खड़े होकर संघर्ष करते रहेंगे।

