चलो धरनी बाबाधाम कार्यक्रम की सफलता हेतु गोपीनाथ के ग्रामीणों ने की बैठक

चलो धरनी बाबाधाम कार्यक्रम की सफलता हेतु गोपीनाथ के ग्रामीणों ने की बैठक


जिला परिषद सदस्या पिंकी मंडल के नेतृत्व में गोपीनाथपुर के ग्रामीणों के सहयोग से इस वर्ष भी चलो धरनी बाबाधाम कार्यक्रम को लेकर एक अहम बैठक की गई। बैठक में आयोजन को लेकर कई योजनाओं पर चर्चा की गई। आयोजन के निवेदक रंकुश मंडल ने कहा श्रावण मास के सोमवार के शुभ अवसर पर नर सेवा नारायण सेवा के साथ इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य पूरे तीर्थ क्रम में रास्ते भर उक्त धरनी बाबाधाम स्थान तक विभिन्न जीवन दर्शनों पर मनोरम प्रकृति स्थलों से शिव भक्तों को जोड़ते हुए भक्ति में माहौल के साथ लोगों के बीच एक समन्वय स्थापित करना है। बैठक में इस बार दिनांक 21अगस्त को कार्यक्रम किया जाना तय किया गया है। मौके पर गीता मंडल, रिंकु मंडल, बिपलब मंडल, प्रदीप मंडल, बामाचरण मंडल,पलाश चंद्र सरकार, चंद्रकांत मंडल, दयाल मंडल, रामचंद्र दास,प्रदीप दास,अनूप दास एवं अन्य कई ग्रामीण उपस्थित थे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *