केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह काशी पहुंचे, जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। बाबा विश्वनाथ की धरती पर राजनीतिक और धार्मिक रंग एक साथ देखने को मिले। काशी पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का स्वागत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुद किया। इस दौरान दोनों नेता पारंपरिक अंदाज़ में मंदिरों में दर्शन के लिए पहुंचे।

काशी की यात्रा केवल धार्मिक नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से भी अहम मानी जा रही है। गृहमंत्री का यह दौरा कई संकेतों के साथ कई संदेश भी छोड़ गया।

