
छत्तीसगढ़ में गरीबों को मिलने वाला राशन अब संघर्ष और भगदड़ का कारण बनता जा रहा है। गरियाबंद जिले में राशन दुकानों पर हालात बेकाबू हैं। सुबह से लाइन में लगे लोग OTP फेल, फिंगरप्रिंट न चलना और सर्वर डाउन जैसी तकनीकी गड़बड़ियों से परेशान हैं। दिनभर में एक दुकान पर सिर्फ 20-25 लोग ही राशन ले पा रहे हैं — जबकि सैकड़ों लाइन में हैं। लोगों की धक्का-मुक्की से कई जगह हालात बेकाबू हो गए। कुछ दुकानदार दरवाजा खोलने से भी डर रहे हैं। स्थिति पर काबू पाने के लिए पुलिस को तैनात किया गया है। लेकिन सवाल है – कब सुधरेगी ये राशन व्यवस्था, और किसकी है ज़िम्मेदारी?

