
मध्य पूर्व में जंग और भीषण हो चुकी है। ईरान और इजरायल एक-दूसरे पर मिसाइलें दाग रहे हैं — और अब अमेरिका भी इस युद्ध में सक्रिय भूमिका निभा रहा है। सोमवार को ईरान ने इजरायल के कई शहरों पर मिसाइलें दागीं। अशदोद शहर पर हुए हमले का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें कार के डैशबोर्ड कैमरे में धमाके के बाद पत्थर और धूल का गुबार साफ देखा जा सकता है। जवाब में इजरायल ने तेहरान में एविन जेल, पैरामिलिट्री गार्ड मुख्यालय और कई अहम इमारतों को निशाना बनाया। इजरायली रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि ईरानी तानाशाह को पूरी ताकत से दंडित किया जाएगा। अब सवाल ये है — क्या यह संघर्ष किसी बड़े युद्ध में बदलने वाला है?

