रुण धवन इन दिनों फिल्म बॉर्डर 2 के लिए ज़ोरदार तैयारी में जुटे हैं। हाल ही में वह फिल्म के तीसरे शेड्यूल की शूटिंग के लिए पुणे की नेशनल डिफेंस एकेडमी पहुंचे। यहाँ वरुण ने सिर्फ शूटिंग नहीं की, बल्कि कैडेट्स के साथ ट्रेनिंग, बातचीत और 50 नकल पुश-अप चैलेंज भी पूरा किया। इस खास अनुभव को वरुण ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बॉर्डर 2, साल 1997 की ब्लॉकबस्टर बॉर्डर का सीक्वल है। फिल्म में वरुण धवन के साथ सनी देओल, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी जैसे स्टार्स नज़र आएंगे। फिल्म 23 जनवरी 2026 को रिलीज़ होगी। फैंस देशभक्ति और एक्शन के इस नए तड़के का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं।

