बांग्लादेश में पहली बार चुनाव आयुक्त गिरफ्तार

बांग्लादेश में पहली बार चुनाव आयुक्त गिरफ्तार

बांग्लादेश की राजनीति में एक बड़ा धमाका! पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त केएम नूरुल हुदा को गिरफ्तार कर लिया गया है। हुदा पर आरोप है कि उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान 2014, 2018 और 2024 के आम चुनावों में जनादेश की अवहेलना करते हुए धांधली की। बीएनपी ने उनके खिलाफ FIR दर्ज कराई थी, जिसमें प्रधानमंत्री शेख हसीना समेत 18 अन्य को भी आरोपी बनाया गया है। गिरफ्तारी से पहले एक भीड़ ने हुदा को जूते पहनाए, अंडे फेंके और गालियां दीं। वीडियो वायरल होने के बाद सरकार को आधी रात को सफाई देनी पड़ी। बांग्लादेश के इतिहास में पहली बार किसी पूर्व चुनाव आयुक्त की गिरफ्तारी हुई है – और यह पूरे सिस्टम पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *