
मुजफ्फरपुर रेप पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग अब सियासी आंदोलन का रूप ले चुकी है। जन सुराज के नेताओं ने कल स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे के आवास के बाहर शांतिपूर्वक प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी आरोप लगा रहे थे कि रेप पीड़िता के साथ जहां एक ओर अन्याय हुआ, वहीं दूसरी ओर स्वास्थ्य व्यवस्था की घोर लापरवाही भी सामने आई है। लेकिन इस शांतिपूर्ण प्रदर्शन को प्रशासन ने दबाने की कोशिश की — पुलिस ने सभी नेताओं को गिरफ्तार कर लिया। जन सुराज के समर्थकों का कहना है कि नीतीश कुमार सरकार अब तानाशाही पर उतर आई है, और यह शासन का अंतिम दौर साबित होगा। विपक्ष इसे लोकतंत्र की हत्या बता रहा है। अब देखना है सरकार क्या जवाब देती है

