दिल्ली से मेरठ अब पहले से और करीब आ गया है! NCRTC ने सराय काले खां से मोदीपुरम तक नमो भारत ट्रेन का सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है। 82 किलोमीटर लंबा सफर ट्रेन ने एक घंटे से भी कम समय में पूरा किया। ट्रेन हर स्टेशन पर रुकी और टाइम टेबल का पूरी तरह पालन किया। इस दौरान 160 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड दर्ज की गई।

इस रूट पर दुनिया की पहली ETCS Level-3 Hybrid Signaling System और Platform Screen Doors का शानदार प्रदर्शन भी देखा गया। यह ट्रायल दिल्ली, गाज़ियाबाद और मेरठ को जोड़ने वाले पहले नमो भारत कॉरिडोर के फुल ऑपरेशन की दिशा में एक बड़ा कदम है। अब इंतज़ार है उस दिन का जब आम जनता भी इस रफ्तार की सवारी करेगी!

