एलन मस्क की रोबोटैक्सी सेवा शुरू, वायरल हो रही पहली राइड

एलन मस्क की रोबोटैक्सी सेवा शुरू, वायरल हो रही पहली राइड

टेस्ला ने भविष्य की सवारी को हकीकत बना दिया है! एलन मस्क ने ऑस्टिन, टेक्सास में रोबोटैक्सी लॉन्च का एलान कर दिया है। यह पूरी तरह स्वचालित टैक्सी बेड़ा अब चुनिंदा यात्रियों को सेवाएं दे रहा है—बिना ड्राइवर के, पूरी तरह AI पर आधारित! सोशल मीडिया पर कई इंफ्लुएंसर्स ने अपनी पहली रोबोटैक्सी राइड के वीडियो शेयर किए हैं, जो वायरल हो रहे हैं। टेस्ला के मुताबिक यह सिस्टम यात्रियों को भुगतान आधारित राइड दे रहा है, और यह एलन मस्क के लंबे समय से घोषित Autonomous Ride-Hailing Network की शुरुआत मानी जा रही है। क्या यह ट्रैफिक और टैक्सी सिस्टम का भविष्य है? टेस्ला की ये चाल तकनीक की दुनिया में एक क्रांतिकारी मोड़ हो सकती है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *