भारतीय सेना ने खुद को और ताकतवर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। दुश्मन को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए सेना ने 450 ‘NAGASTRA-1R’ आत्मघाती ड्रोन खरीदने का ऑर्डर दिया है। ये स्वदेशी सुसाइड ड्रोन नागपुर स्थित इकोनॉमिक एक्सप्लोसिव्स लिमिटेड (EEL) द्वारा बनाए गए हैं, जो सोलर इंडस्ट्रीज की एक शाखा है। 🔹 NAGASTRA-1R की मुख्य खूबियां: लॉन्चर सिस्टम दोबारा उपयोग योग्य और कम लागत वाला 360° गिंबल कैमरा और रात के ऑपरेशन के लिए थर्मल विजन वीडियो और डेटा के लिए एन्क्रिप्टेड संचार प्रणाली 2 मीटर की CEP यानी सटीक लक्ष्य भेदन क्षमता 80% से अधिक स्वदेशी निर्माण दुश्मन के बंकर, ट्रेनिंग कैंप और लॉन्च पैड पर हमला करने में सक्षम 🔹 क्यों खास है ये ड्रोन?

NAGASTRA-1R एक लोइटरिंग म्यूनिशन सिस्टम है, यानी ये दुश्मन क्षेत्र में मंडराकर सटीक हमला करता है। इससे सैनिकों को खतरे में डाले बिना दुश्मन को निशाना बनाया जा सकता है। ➡ यह कदम आत्मनिर्भर भारत और आधुनिक सैन्य रणनीति की दिशा में बड़ा संकेत है।

