LPG सिलिंडर विस्फोट का एक रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो सामने आया है। यह हादसा एक घर के अंदर हुआ, जहां गैस लीक हो रही थी। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला पहले सिलिंडर लीक होते देख वहां से दूर चली जाती है, लेकिन कुछ देर बाद वह दोबारा लौटती है। उसी दौरान एक पुरुष भी आता है और शायद रेग्यूलेटर बंद करने की कोशिश करता है।

तभी अचानक जोरदार धमाका हो जाता है। खुशकिस्मती से दरवाजे और खिड़कियां पहले से खुले होने की वजह से गैस पूरे कमरे में फैल चुकी थी और बड़ा नुकसान टल गया। महिला और पुरुष इस हादसे में बाल-बाल बच गए। फायर सेफ्टी एक्सपर्ट्स लगातार चेतावनी देते रहे हैं कि गैस लीक की स्थिति में फौरन इलाके को खाली करें और बिजली या आग से दूरी बनाएं।

