सरकारी टेलिकॉम कंपनी BSNL ने अपनी नई 5G सर्विस Q-5G FWA लॉन्च कर दी है, जो बिना सिम और बिना वायर कनेक्शन के भी चलती है। BSNL की Q-5G FWA यानी Fixed Wireless Access सर्विस फिलहाल हैदराबाद में शुरू की गई है और जल्द ही इसे पुणे, बेंगलुरु, चंडीगढ़, ग्वालियर समेत कई शहरों में लॉन्च किया जाएगा।

कंपनी ने दो प्लान्स पेश किए हैं – ₹999 में 100Mbps की स्पीड और ₹1499 में 300Mbps की स्पीड पूरे महीने के लिए। इस सर्विस की खास बात यह है कि इसमें सिम कार्ड की जरूरत नहीं पड़ती। यह एक Direct-to-Device और Plug-and-Play टेक्नोलॉजी पर आधारित है, जिससे यूजर्स को वायर फ्री, हाई-स्पीड इंटरनेट का अनुभव मिलेगा। BSNL की यह इनोवेटिव सर्विस निजी कंपनियों के लिए बड़ी चुनौती बन सकती है।

