मुंबई की फिल्म सिटी में आज सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब लोकप्रिय टीवी शो ‘अनुपमा’ के सेट पर तड़के करीब 5 बजे भीषण आग लग गई। फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। राहत की बात यह रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। घटना के समय सेट पर क्रू मेंबर और कर्मचारी मौजूद थे, लेकिन सभी सुरक्षित बाहर निकलने में सफल रहे। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है, हालांकि जांच जारी है। इस बीच, ऑल इंडिया सिने

वर्कर्स एसोसिएशन ने घटना को निर्माताओं और फिल्म सिटी प्रबंधन की लापरवाही बताया है। AICWA ने महाराष्ट्र सरकार से न्यायिक जांच की मांग की है और सुरक्षा नियमों की अनदेखी करने वालों पर एफआईआर दर्ज करने की बात कही है। फिलहाल इलाके में कूलिंग ऑपरेशन जारी है और ‘अनुपमा’ की शूटिंग रुक सकती है।

