भाजपा की रैली के जवाब में टीएमसी की ऐतिहासिक रैली

भाजपा की रैली के जवाब में टीएमसी की ऐतिहासिक रैली

पश्चिम बंगाल दिवस के अवसर पर बीते दिनों राज्य विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व मे भाजपा की ओर से आसनसोल के आश्रम मोड़ से निकाली गई महा रैली और गिरजा मोड़ पर आयोजित जनसभा के जवाब में तृणमूल कांग्रेस जिला कमेटी सहित सभी शाखा संगठन की ओर से उसी जगह से जबरदस्त शक्ति प्रदर्शन करते हुए विशाल रैली का आयोजन किया गया जिसमें तृणमूल कांग्रेस के हजारों कार्यकर्ता व नेता शामिल हुए। तृणमूल कांग्रेस ने इस आयोजन के जरिए जहां एक तरफ भाजपा के रैली और जनसभा का जवाब दिया, वहीं दूसरी ओर पार्टी की आंतरिक एकता व संगठनात्मक ताकत का प्रदर्शन किया।

रैली में राज्य के कानून सह श्रम मंत्री मलय घटक, मंत्री प्रदीप मजूमदार, पश्चिम बर्दवान जिला तृणमूल अध्यक्ष नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती, पश्चिम बर्दवान जिला परिषद अध्यक्ष विश्वनाथ बाउरी, रानीगंज के विधायक तापस बनर्जी, मेयर सह विधायक तापस बनर्जी, जामुरिया के विधायक हरे राम सिंह, तृणमूल कांग्रेस प्रदेश सचिव वी शिवदासन दासु, महिला तृणमूल कांग्रेस जिला अध्यक्ष असीमा चक्रवर्ती, निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी, उपमेयर अभिजीत घटक, युवा तृणमूल कांग्रेस जिला अध्यक्ष पार्थ देवासी, तृणमूल छात्र परिषद जिला अध्यक्ष अभिनव मुखर्जी सहित बड़ी संख्या में तृणमूल कांग्रेस से जुड़े अन्य नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस मौके नेताओं ने मंच से कहा कि विपक्ष चाहे जितनी भी रैलियां कर ले, जनता का विश्वास तृणमूल कांग्रेस पर कायम है और आसनसोल समेत पूरे बंगाल में ममता बनर्जी की लोकप्रियता को कोई चुनौती नहीं दे सकता। इस दौरान भाजपा पर हमला बोलते हुए यह भी कहा गया कि उनके पास सिर्फ नारे हैं, जबकि तृणमूल के पास जनता का समर्थन व विकास का एजेंडा है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *