लीड्स टेस्ट के तीसरे दिन भारत-इंग्लैंड मुकाबले में ऋषभ पंत का गुस्से वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। भारत की पहली पारी में शतक जड़ने वाले पंत विकेट के पीछे भी शानदार दिखे, लेकिन 60वें ओवर में वह अंपायर पॉल रायफल से बहस करते नजर आए। पंत ने गेंद बदलने की मांग की, जिसे अंपायर ने गेज से जांच कर खारिज कर दिया। बार-बार आग्रह पर जब अंपायर ने दोबारा जांच से मना किया, तो पंत ने गुस्से में गेंद जमीन पर फेंक दी। स्टेडियम में मौजूद इंग्लिश फैंस ने

उनकी हूटिंग शुरू कर दी। रवि शास्त्री ने भी कमेंट्री के दौरान इस हरकत की आलोचना करते हुए कहा कि अंपायर पर बार-बार दबाव बनाना ठीक नहीं। इंग्लैंड पहली पारी में 465 रन पर ऑलआउट हो गई, जबकि भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 471 रन बनाए थे।

