देवघर एम्स में इमरजेंसी सेवा की हुई शुरुआत योग दिवस पर देवघर एम्स में इमरजेंसी की हुई शुरुआत, स्थानीय सांसद निशिकांत दुबे ने कहा जल्द ही देवघर एम्स दिल्ली एम्स की करेगा बराबरी। योग दिवस के मौके पर झारखंड के देवघर स्थित एम्स के 30 बेड इमरजेंसी के साथ 20 वेंटीलेटर की शुरुआत की गई। इस मौके पर स्थानीय भाजपा सांसद निशिकांत दुबे और एम्स के निदेशक डॉक्टर सौरव वार्ष्णेय भी मौजूद रहे। उद्घाटन के बाद भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि देवघर एम्स आने वाले कुछ वर्षों में देश का सबसे बेहतर एम्स के रूप में देखा जाएगा। योग दिवस के मौके पर शनिवार को 30 बेड के इमरजेंसी की शुरुआत होते ही सारी व्यवस्थाओं कुछ दुरुस्त करने में प्रबंधन जुट चुका है। सांसद निशिकांत दुबे ने एम्स प्रबंधन के द्वारा की गई व्यवस्थाओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि शायद पहली बार किसी एम्स के इमरजेंसी में येलो ग्रीन और रेड वार्ड बनाए गए हैं ताकि मरीज को उनके बीमारी के हिसाब से अलग-अलग श्रेणी में रखा जाए। उन्होंने कहा कि एम्स के निदेशक सौरव वार्ष्णेय वर्तमान में पटना एम्स के भी निदेशक हैं। इस पूर्व ऋषिकेश एम्स के निदेशक रह चुके हैं।इसीलिए उनके पास अत्यधिक अनुभव है और उन्हें उम्मीद है कि निदेशक के इस अनुभव का लाभ देवघर एम्स को होने वाला है। वहीं उन्होंने बताया कि एम्स के निदेशक के प्रयास से देवघर का एम्स दिन प्रतिदिन प्रगति कर रहा है और उन्हें उम्मीद है कि आने वाले

कुछ वर्षों में दिल्ली एम्स की तुलना में देवघर का एम्स अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ लोगों के बीच होगा। वही उद्घाटन कार्यक्रम में मौजूद देवघर एम्स के निदेशकडॉ सौरव वार्ष्णेय ने बताया कि न्यूरोलॉजी,ब्लड बैंक और कार्डियोलॉजी विभाग को जल्द ही दुरुस्त कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान में ब्लड बैंक नहीं होने के कारण इमरजेंसी डिपार्टमेंट में आने वाले वैसे मरीजों को भर्ती करने में एम्स असमर्थ होगा जिन्हें अत्यधिक ब्लड की आवश्यकता हो सकती है। इसलिए एम्स के निदेशक होने के नाते वह प्रयास में जुटे हुए हैं कि जल्द से जल्द ब्लड बैंक का लाइसेंस अप्रूव्ड हो और न्यूरोलॉजी एवं कार्डियोलॉजी विभाग में अन्य व्यवस्थाओं का इंतजाम जल्द किया जाए।ताकि हर तरीके के मरीजों को एडमिट आसानी से तुरंत किया जा सके। गौरतलब है कि पिछले कई महीनो से एम्स के इमरजेंसी को शुरू करने की बात कही जा रही थी लेकिन योग दिवस के दिन एम्स प्रबंधन और स्थानीय सांसद के प्रयास से इमरजेंसी की शुरुआत कर दी गई है। जिसे कहीं ना कहीं स्थानीय मरीजों को इसका लाभ होना शुरू हो जाएगा।

