अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भभुआ शहर के पटिया के पास मदर शकुंतला पब्लिक स्कूल के परिसर में योग शिविर का आयोजन किया गया योग शिविर का उद्घाटन सह मुख्य अतिथि भभुआ सदर विधायक भरत बिन्द एवं योग आचार्य दिनेश जी के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया. योग शिविर के संदर्भ में जानकारी देते हुए आचार्य दिनेश ने बताया कि यह कार्यक्रम “एक पृथ्वी एक स्वास्थ” विषय पर केंद्रित है सिविल में व्यक्तिगत स्वास्थ्य को बढ़ाने और सामाजिक कल्याण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से योग की परिवर्तनकारी शक्ति को रेखांकित किया गया है योग प्रशिक्षक दिनेश ने बताया कि योगाभ्यास नियमित रूप से करने से हम कई प्रमुख बीमारियों से बचाव कर सकते हैं इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य कुमार आदर्श ने कहा कि योग जैसी प्राचीन पद्धति स्वास्थ्य एवं सामाजिक कल्याण के लिए आधुनिक काल में भी इसकी मुख्य जरूरत है इसके लिए विद्यालय के पाठ्यक्रम में भी इसे शामिल किया गया है उन्होंने जोर देते हुए कहा कि योग केवल व्यायाम का रूप

नहीं है बल्कि आंतरिक शांति की खोज के साथ आंतरिक शांति की खोज और समग्र विकास प्राप्त करने की दिशा की एक गहन यात्रा है। तो वही कुछ छात्रों के द्वारा– योग करे रोज ,। नहीं एक रोज।। का नारा बुलंद किया गया तो वही विद्यालय परिसर में मुफ्त नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया जिसमें नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर रोशन कुमार एवं मनीष कुमार ने छात्रों के आंखों की समस्या का समाधान किया तथा रखरखाव के संदर्भ में जानकारी साझा किया गया कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक मोहम्मद आरिफ, कन्हैया सिंह , दीपेंद्र कुमार , प्रिंस कुमार, पंकज सिंह, विभा पांडेय, सुनीता पांडेय ने प्रमुख भूमिका निभाई। कार्यक्रम में विद्यालय की चेयरमैन मंजू देवी ने मार्गदर्शक की भूमिका निभाई तथा योग को जीवन में अपनाने का संदेश दिया।

