बाघमारा में आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के 11वें अवसर पर एक उत्साही माहौल देखने को मिला, जब विधायक माननीय श्री शत्रुघ्न महतो ने दो स्थानों पर आयोजित योग कार्यक्रमों में भाग लेकर स्वयं योगाभ्यास किया। विधायक महोदय पहले स्व. पूना महतो हाई स्कूल, महूदा मोड़ और फिर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, सिनीडीह पहुंचे, जहां उन्होंने प्राणायाम, योगासन और सामूहिक योग में भाग लिया। जनसमूह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा – “योग भारत की गौरवशाली परंपरा है, जो शरीर, मन और

आत्मा को जोड़ता है। यह हमारे ऋषि-मुनियों की अनमोल देन है।” उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना की कि उन्होंने योग को वैश्विक पहचान दिलाई। साथ ही लोगों से आह्वान किया कि वे योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्कूली छात्र, शिक्षक, योग प्रशिक्षक और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

