धनबाद में बारिश को लेकर अलर्ट, उपायुक्त की अपील– घरों में रहें सुरक्षित 

धनबाद में बारिश को लेकर अलर्ट, उपायुक्त की अपील– घरों में रहें सुरक्षित 

धनबाद में लगातार हो रही भारी बारिश को देखते हुए उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन ने जिलेवासियों से सतर्क और सुरक्षित रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जलभराव, नदी-नालों और जलप्रपातों के पास जाने से बचें, क्योंकि लगातार बारिश के चलते हादसे की आशंका बनी हुई है। श्री रंजन ने नागरिकों से आग्रह किया है कि अनावश्यक यात्रा से परहेज़ करें और प्रशासन द्वारा जारी किए गए निर्देशों का पालन करें। किसी भी आपात स्थिति में जिला आपदा प्रबंधन नियंत्रण कक्ष से संपर्क करें। उन्होंने यह भी कहा कि अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करें।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *