धनबाद में आंगनवाड़ी सेविका-सहायिकाओं का प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को सांसद ढुल्लू महतो के चिटाही स्थित आवासीय कार्यालय पहुंचा और अपनी तीन प्रमुख मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि मार्च 2025 से उनका मानदेय लंबित है। उन्होंने हर माह की 5 तारीख तक वेतन भुगतान की मांग रखी। इसके साथ ही, पोषाहार राशि में वृद्धि और दिसंबर 2024 से बकाया भुगतान, साथ ही आंगनवाड़ी भवनों का किराया, जो दो वर्षों से लंबित है, उसे शीघ्र जारी करने की अपील की। सांसद

ढुल्लू महतो ने सभी मांगों को गंभीरता से सुना और आश्वासन दिया कि इन्हें महिला एवं बाल विकास मंत्रालय और संबंधित केंद्रीय मंत्री तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि “आंगनवाड़ी कर्मी बाल पोषण और विकास की रीढ़ हैं, उनकी समस्याएं प्राथमिकता पर सुलझाई जानी चाहिए।”

