गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे अब गोरखपुर को पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से जोड़ते हुए काशी, लखनऊ, आगरा और दिल्ली तक निर्बाध, सुरक्षित और तीव्र यातायात कॉरिडोर उपलब्ध करा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में निर्मित यह एक्सप्रेस-वे न सिर्फ कनेक्टिविटी का प्रतीक है, बल्कि पूर्वी उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास, निवेश, पर्यटन और रोजगार सृजन को भी गति दे रहा है। यह परियोजना ‘नए भारत’ के ‘नए उत्तर प्रदेश’ की वह तस्वीर है, जो बुनियादी ढांचे के जरिए आत्मनिर्भरता और

आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में राज्य को लगातार आगे बढ़ा रही है। गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे आने वाले वर्षों में पूर्वांचल को देश के बड़े आर्थिक केंद्रों से जोड़ते हुए विकास के नए द्वार खोलेगा।

