सीवान, बिहार की ऐतिहासिक धरती से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता को संबोधित करते हुए स्वतंत्रता संग्राम और लोकतंत्र में सीवान के योगदान को नमन किया। उन्होंने कहा, “सीवान की ये धरती हमारे स्वतंत्रता संग्राम की प्रेरक स्थली है। ये हमारे लोकतंत्र को, देश को, संविधान को ताकत देने वाली भूमि है।” प्रधानमंत्री ने भारत के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद का विशेष रूप से उल्लेख करते हुए कहा कि संविधान निर्माण और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका अमूल्य रही। साथ ही, उन्होंने समाज सुधारक

ब्रज किशोर प्रसाद को भी श्रद्धांजलि दी और बताया कि कैसे सीवान ने ऐसे कई सपूतों को जन्म दिया है जिन्होंने भारत को दिशा दी। PM मोदी ने यह भी कहा कि आज देश को ऐसे ही राष्ट्रभक्तों की प्रेरणा से आगे बढ़ाने की जरूरत है।

