
सीवान, बिहार में एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, “मेरे बिहारी भाई-बहन कठिन से कठिन परिस्थिति में भी डटकर खड़े रहते हैं, लेकिन पंजे और लालटेन वालों ने मिलकर बिहार के स्वाभिमान को बहुत ठेस पहुंचाई है।” प्रधानमंत्री ने इशारों में कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल पर निशाना साधते हुए कहा कि इन दलों ने सिर्फ जातिवाद और परिवारवाद को बढ़ावा दिया है, जबकि बिहार की असली ताकत उसकी मेहनतकश जनता है। उन्होंने जनता से अपील की कि वो ऐसे दलों को जवाब दें जिन्होंने दशकों तक बिहार की प्रगति को रोका। PM मोदी ने केंद्र की योजनाओं और बिहार के विकास कार्यों का ज़िक्र करते हुए कहा कि अब बिहार को पीछे नहीं, आगे बढ़ाने की ज़रूरत है।

