आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर एक ऐतिहासिक क्षण सामने आया, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में हजारों लोगों के साथ सामूहिक योग किया।पीएम मोदी के साथ मंच पर मौजूद रहे मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू और उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण। इस राष्ट्रीय समारोह में तीन लाख से अधिक लोगों ने भाग लिया।प्रधानमंत्री ने योग को “जोड़ने की शक्ति” बताते हुए कहा, “आज 11वीं बार पूरा विश्व एक साथ योग कर रहा है। योग ने दुनिया को जोड़ा है।” उन्होंने लोगों से आह्वान किया

कि योग को जन आंदोलन बनाया जाए और इसे हर जीवन का हिस्सा बनाया जाए। विशाखापत्तनम के समुद्र तट से उठी ये ऊर्जा, पूरी दुनिया को शांति, स्वास्थ्य और संतुलन का संदेश दे रही है।

