
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के 11वें अवसर पर धनबाद में एक भव्य आयोजन देखने को मिला। बीसीसीएल द्वारा कोयलानगर स्थित नेहरू कॉम्प्लेक्स परिसर में शुक्रवार को योग महोत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें बतौर मुख्य अतिथि धनबाद के लोकप्रिय सांसद माननीय श्री ढुल्लू महतो जी शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत सूर्य नमस्कार, प्राणायाम और विभिन्न योग आसनों के अभ्यास से हुई। सांसद ढुल्लू महतो ने भी योग सत्र में भाग लेते हुए लोगों को स्वस्थ जीवन के लिए नियमित योग करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा, “योग शारीरिक ही नहीं, मानसिक शांति और आत्म-सशक्ति का माध्यम है।” इस कार्यक्रम में विधायक राज सिन्हा, बीसीसीएल सीएमडी समीरण दत्ता, ग्रामीण SP कपिल चौधरी, सिटी SP ऋतविक श्रीवास्तव, सिविल सर्जन डॉ. चंद्रभानु, और अन्य अधिकारी व गणमान्य लोग मौजूद रहे।

