
जमशेदपुर से बड़ी खबर: भारी बारिश और जलस्तर बढ़ने के कारण चांडिल डैम के 9 फाटक शुक्रवार को खोल दिए गए। जैसे ही डैम का पानी छोड़ा गया, पास के पुल पर पानी बहने लगा, जिससे इलाके में खतरे की स्थिति बन गई। प्रशासन ने एहतियातन पुल से आवागमन पूरी तरह बंद कर दिया है और लोगों से अपील की है कि वे सुरक्षित स्थानों पर रहें। जल संसाधन विभाग और स्थानीय प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है। पानी के बहाव और मौसम को देखते हुए आगे भी फाटक खोलने की आशंका बनी हुई है।

