बिहार के बक्सर जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। वीर कुंवर सिंह गंगा सेतु पर शुक्रवार रात करीब 8:15 बजे एक तेज़ रफ्तार स्कॉर्पियो रेलिंग तोड़ती हुई सीधी गंगा नदी में जा गिरी।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कॉर्पियो भरौली की तरफ से आ रही थी और उसकी रफ्तार बेहद तेज़ थी। हादसे में छोटे गंगा पुल की रेलिंग

करीब 10 फीट तक टूट चुकी है।हादसे के बाद स्कॉर्पियो (नं. BR 44 P 7323) को क्रेन से बाहर निकाला गया, जिसमें चार शव बरामद हुए। गाड़ी के पीछे ‘राजपूताना’ लिखा था, और ये पुष्टि हुई है कि सभी मृतक गाज़ीपुर के दुल्लहपुर क्षेत्र के रहने वाले थे।पुलिस और एनडीआरएफ की टीम मौके पर मौजूद है। हादसे की जांच जारी है।

