पाकुड़ में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर हुआ भव्य योग सत्र का आयोजन

पाकुड़ में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर हुआ भव्य योग सत्र का आयोजन


धरती आबा जन भागीदारी अभियान के तत्वावधान में प्रोजेक्ट जागृति बेहतर स्वास्थ्य की ओर एक कदम के तहत 11 वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन कृषि उत्पादन बाजार समिति में किया गया।उपायुक्त मनीष कुमार ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 के अवसर पर समस्त जिलावासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रतिदिन योग को अपने दिनचर्या में शामिल करते हुए स्वस्थ शरीर हेतु योग करना आवश्यक है। इस बार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग है। उन्होंने कहा कि शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए योग काफी महत्वपूर्ण है, इसे सभी को करनी चाहिए। डीसी ने कहा कि नियमित योग करने से विभिन्न रोगों से मुक्ति मिलती है। योग तन और मन के विकारों को दूर करता है। योग करने से जहां शरीर में स्फूर्ती आती है, वहीं हमारा अंदरूनी तंत्र भी मजबूत होता है और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। आज की भाग- दौड़ भरी जिंदगी में कुछ क्षण योग के लिए जरूर निकाले।इस अवसर पर जिला भू अर्जन पदाधिकारी, उप निर्वाचन पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता, विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, जिला शिक्षा पदाधिकारी, मुख्यालय डीएसपी, जिला क्रीड़ा पदाधिकारी समेत अन्य पदाधिकारियों एवं अन्य विद्यालय के बच्चों ने योग किया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *