साल 2025 की पवित्र अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरू हो रही है और इस बार भी करोड़ों शिवभक्तों की आस्था से पहाड़ गूंज उठेंगे। यात्रा शुरू होने से पहले ही बाबा बर्फानी अपने पूर्ण स्वरूप में प्रकट हो चुके हैं। 18 जून को सामने आए एक वीडियो में प्राकृतिक रूप से बने बर्फ के शिवलिंग के दर्शन हो रहे हैं। इस वर्ष करीब 3.5 लाख

भक्तों ने रजिस्ट्रेशन कराया है, जबकि पिछले साल यह आंकड़ा 5.10 लाख पार कर गया था। यात्रा 9 अगस्त तक चलेगी, जो नुनवान-पहलगाम (48 किमी) और बालटाल (14 किमी) मार्गों से पूरी की जाएगी। आतंकी हमले की घटनाओं को देखते हुए 42,000 जवानों की सुरक्षा तैनाती के साथ 581 CAPF कंपनियां लगाई गई हैं। इस बार आस्था के साथ-साथ सुरक्षा भी अभूतपूर्व होगी।

