पाकुड़ के 3 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में हुआ NQAS असेसमेंट 

पाकुड़ के 3 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में हुआ NQAS असेसमेंट 


एनक्यूएएस प्रमाणन भारत सरकार के स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा पाकुड़ जिले के तीन आयुष्मान आरोग्य मंदिर हिरणपुर प्रखंड के गोपालपुर आयुष्मान आरोग्य मंदिर, महेशपुर प्रखंड के मोहबाना आयुष्मान आरोग्य मंदिर, लिट्टीपाड़ा प्रखंड अंतर्गत सूरजबेरा आयुष्मान आरोग्य मंदिर में राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक के एक्टरनल एसेसर स्वास्थ्य संस्थानो का असेसमेंट करने पाकुड़ जिला पहुंचे। आयुष्मान आरोग्य मंदिर में रोगी केंद्रित सेवाओं, स्वच्छता, दस्तावेजों की गुणवत्ता, संक्रमण नियंत्रण, कर्मचारी दक्षता व आपातकालीन सेवाओं के लिए एनक्यूएएस प्रमाणित स्वास्थ्य संस्थान की श्रेणी में शामिल किया जाता है।

ज्ञात हो कि बीते दिनों एनक्यूएएस प्रमाणन भारत सरकार के स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा अलग-अलग राज्यों के विशेषज्ञों से जिले में संचालित आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में रोगी केंद्रित सुविधाएं, स्वच्छता, दस्तावेज प्रबंधन, संक्रमण नियंत्रण, आपातकालीन तैयारी व कर्मचारी प्रशिक्षण जैसे कई प्रमुख बिंदुओं का मूल्यांकन कराया गया है। उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि पाकुड़ जिले में सभी स्वास्थ्य संस्थानो का NQAS असेसमेंट किया जाना है ताकि आमजनों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधा दी जा सके। स्वास्थ्य विभाग आने वाले समय में अन्य आयुष्मान आरोग्य मंदिरों को भी इस प्रमाणन की दिशा में आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि जिले में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का दायरा और विस्तृत हो सके।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *