
उपायुक्त ने तिथि भोज सह जन्मोत्सव कार्यक्रम में बच्चों के साथ भोजन किया धरती आबा अभियान के तहत प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना अन्तर्गत जिला के मध्याह्न भोजन संचालित विद्यालयों में शुक्रवार को छात्र छात्राओं के लिए तिथि भोज सह जन्मोत्सव का आयोजन किया गया। इस तिथि भोज के सफल क्रियान्वयन को लेकर उपायुक्त मनीष कुमार के द्वारा प्राथमिक विद्यालय शहरकोल का जायजा लिया। इस दौरान उपायुक्त मनीष कुमार, विशेष कार्य पदाधिकारी त्रिभुवन कुमार सिंह ने बच्चों के साथ तिथि भोजन सह जन्मोत्सव का आनंद लिया।उपायुक्त ने बताया कि सरकार की ओर से चलाये जा रहे पीएम पोषण योजना को प्रभावी एवं सामाजिक सरोकार से जुड़ाव को लेकर विभागीय निर्देश के आलोक में तिथि भोजन सह जन्मोत्सव के अवसर पर विद्यालय में अध्यनरत छात्राओं को समुदाय समाज के बुद्धिजीवी, विशिष्ट, गणमान्य व्यक्ति, समाजसेवी या विभिन्न कार्यालयों द्वारा विशेष दिवस पर एमडीएम के मेनू से अलग हटकर खास भोजन की व्यवस्था की जाती है। यह एक अवसर है जब लोग अपनी खुशियों को सरकारी विद्यालयों के बच्चों के साथ मिलकर और बढ़ा सकते हैं। तिथि भोजन को लेकर विद्यालय के छात्र छात्राएं उत्साहित थे। ऐसे विशेष अवसर पर विद्यालय में बच्चों के लिए तिथि भोज का आयोजन हो, जिससे बच्चों का मनोबल बढ़ता रहे।उपायुक्त ने कहा कि शिक्षा विभाग में कई कार्यक्रम संचालित हो रहे हैं जैसे बोलेगा पाकुड़, बाल चौपाल, आज क्या सीखे, फिर से स्कूल चले हम इन सब कार्यक्रमों के माध्यम से बच्चों की उपस्थिति को बढ़ाना है।

