
पाकुड़ सदर अस्पताल एवं रामपुरहाट सदर अस्पताल मे इलाजरत मरीजों क़ो खून की जरूरत थी। महेशपुर के बुजुर्ग महिला रूमी बीबी को ए बी पॉजिटिव ऑपरेशन के लिए चाहिए था वहीं नहिदा खातून और नुसरत खातून क़ो ओ पॉजिटिव ब्लड की कमी थी। डॉक्टर ने खून चढ़ाने की सलाह दी ताकि इलाज हो पाए। मरीज के परिजनो को इंसानियत फाउंडेशन के बारे मे जानकारी मिली और उन्होंने ख़ून हेतु फाउंडेशन के अधिकारी से संपर्क किया। सूचना के आधार पर महेशपुर के शकील अहमद, रामपुरहाट के मोरसलीम एवं जार्जिस पाकुड़ ब्लड बैंक मे आकर रक्तदान किया। मौक़े पर इंसानियत फाउंडेशन के उप सचिव आसादुल मुल्ला, नसीम शेख कर्मचारी मौजूद थे |

