
संथाल परगना क्षेत्रीय पुलिस ड्यूटी मीट-2025 का आज समापन किया गया। तीन दिवसीय चलने वाले समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शैलेन्द्र कुमार सिंहा, पुलिस महानिरीक्षक, दुमका प्रक्षेत्र, उपस्थित रहे । पुलिस केंद्र, पाकुड़ में आयोजित इस समापन समारोह में उपायुक्त मनीष कुमार, पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेद्वी, डी एस पी मुख्यालय जितेंद्र कुमार, महेशपुर व पाकुड़ के एस डी पी ओ क्रमशः विजय कुमार व दयानंद आजाद के अलावा कई पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे। गौरतलब हो कि तीन दिन तक चले इस कार्यक्रम में संथाल परगना क्षेत्र के जामताड़ा, देवघर, दुमका, गोड्डा, साहेबगंज एवं पाकुड़ जिले के पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मियों ने उपस्थित भाग लिया।

