
कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष ने जन्मोत्सव सह तिथि भोजन कार्यक्रम में उपस्थित हुए आज झारखंड के पाकुड़ जिले के सदर प्रखंड अंतर्गत पंचायत उदयनारायणपुर विद्यालय में सदर प्रखंड सह 20 सूत्री अध्यक्ष मनसारुल हक के द्वारा दूसरी बार जन्मोत्सव सह तिथि भोजन का आयोजन हिस्सा लिया गया एवं स्कूल के बच्चों के साथ केक काटकर जन्मोत्सव मनाया गया। इस दौरान उनके द्वारा स्कूल के बच्चों के बीच मिठाई बांटी गई।मनसारुल हक ने इस पहल के लिए शिक्षकों, अभिभावकों, शिक्षा विभाग और जन प्रतिनिधियों की सराहना की। यह आयोजन अभियानों के तहत किया गया, जिसका उद्देश्य स्कूली बच्चों के बीच समुदाय की भागीदारी और उत्साह को बढ़ाना है।

