जब चहल बने शकुनि और धवन बने दुर्योधन

जब चहल बने शकुनि और धवन बने दुर्योधन

क्रिकेट के मैदान से कैमरे के सामने तक—शिखर धवन और युजवेंद्र चहल एक बार फिर अपने फन मूड में नजर आए। इस बार इन दोनों ने रील्स की दुनिया में धमाका किया है, वो भी महाभारत के एक आइकॉनिक सीन को रिक्रिएट करके। रील में युजवेंद्र चहल बने हैं चालाक शकुन‍ि मामा, और शिखर धवन ने निभाया है घमंडी दुर्योधन का किरदार। दोनों ने संवादों और एक्सप्रेशन्स से सीन में जान डाल दी, जिससे सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो गया है। फैंस कह रहे हैं — “क्रिकेटर्स हों या एक्टर्स, ये दोनों हर रोल में फिट!” धवन की भारी आवाज़ और चहल की हाजिरजवाबी ने इस वीडियो को और मजेदार बना दिया। क्रिएटर अवतार में नजर आए ये खिलाड़ी दिखा रहे हैं कि मनोरंजन के मैदान में भी उनका कोई सानी नहीं!

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *