
नोएडा के सेक्टर-151 मेट्रो स्टेशन से ऑटो लेकर घर लौट रहीं पांच युवतियों को उस वक्त तेज़ रफ्तार कार ने टक्कर मार दी, जब वे सड़क पार कर रही थीं। हादसे में सभी युवतियां घायल हो गईं — किसी के सिर में गंभीर चोट आई है, तो किसी का कंधा और हाथ फ्रैक्चर हो गया। चश्मदीदों के मुताबिक, कार की रफ्तार बेहद तेज़ थी और टक्कर के बाद उसका आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद कार में सवार युवक कहते सुने गए— “अभी नहीं, दोपहर दो बजे पी थी।” शराब के नशे में गाड़ी चला रहे युवकों की लापरवाही एक बार फिर सवाल खड़े करती है कि क्या सड़कें सुरक्षित हैं? पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

