
बिहार और झारखंड में गुरुवार को ईडी ने कई ठिकानों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई 2023 में हुए बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती घोटाले से जुड़ी है। पटना में डॉक्टर शिव और रांची में सिकंदर यादवेंद्र के ठिकानों पर ईडी की रेड हुई। दोनों पर पेपर लीक गैंग से सीधे जुड़ाव का शक है। पिछले साल हुई यह परीक्षा पेपर लीक, ब्लूटूथ गैंग और सॉल्वर माफिया के जाल में फंस गई थी। 150 से ज्यादा गिरफ्तारियां, 74 से अधिक FIR और हजारों युवाओं का भविष्य अधर में है। जांच में यह भी सामने आया कि PET में 462 फर्जी उम्मीदवार पकड़े गए — जिनमें 84 जेल जा चुके हैं। गैंग ₹3–7 लाख लेकर सॉल्वर मुहैया कराते थे। अब जब ईडी भी इस घोटाले में सक्रिय हो गई है, तो मुमकिन है कि भर्ती माफिया का बड़ा नेटवर्क बेनकाब होगा।
