
बिहार के गया जिले में स्थित फाल्गु नदी पर बने रबर डैम में बारिश के चलते जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। प्रशासन ने निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों की सुरक्षा के लिए डैम क्षेत्र में पुलिस बल तैनात किया गया है। गया जी का यह रबर डैम न केवल धार्मिक दृष्टिकोण से अहम है, बल्कि यह क्षेत्रीय जल प्रबंधन का भी बड़ा केंद्र है। जिला प्रशासन लगातार जल स्तर की निगरानी कर रहा है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने की तैयारी की जा रही है।

